sundarkand
✕

इंडिगो बनी स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली 'गगन' का इस्तेमाल कर विमान उतारने वाली पहली एयरलाइन

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (15:54 IST)
नई दिल्ली। इंडिगो स्वदेशी नेविगेशन (वायुयान संचालन) प्रणाली 'गगन' का उपयोग करके विमान की लैंडिंग कराने वाली देश की पहली एयरलाइन बन गई है। गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

ALSO READ: प्रशांत महासागर में क्रेश हुआ एलियंस का विमान!
 
इंडिगो द्वारा जारी बयान में कहा गया कि एटीआर-72 विमान द्वारा संचालित उड़ान को बुधवार सुबह राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर जीपीएस-सहायता प्राप्त भू-संवर्धित नेविगेशन (गगन) का इस्तेमाल करते हुए उतारा गया। इस नेविगेशन प्रणाली को केंद्र के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
 
जब कोई विमान लैंडिंग के लिए रनवे के पास आ रहा हो तब 'गगन' का उपयोग पार्श्व और ऊर्ध्वाधर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए किया जाता है। इसकी सटीकता छोटे हवाई अड्डों पर विशेष रूप से उपयोगी है, जहां उपकरण लैंडिंग प्रणाली (आईएलएस) स्थापित नहीं की गई है।
 
बयान में कहा गया कि गगन भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र का आधुनिकीकरण करेगा, उड़ान में देरी को कम करेगा, ईंधन की बचत करेगा और उड़ान सुरक्षा में सुधार करेगा। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक जुलाई, 2021 के बाद भारत में पंजीकृत सभी विमानों को गगन उपकरण से लैस करने का आदेश जारी किया है।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख