Daily Horoscope
✕

NHM MP Bharti 2022: एमपी में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के 1,222 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (15:23 IST)
NHM Bharti 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर नियुक्तियों को लेकर एक अधिसूचना जारी की है तथा इसमें कुल 1,222 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन 1 मई 2022 से शुरू होकर 30 मई 2022 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रखी गई है।

अधिसूचना के अनुसार नियत तिथि निकलने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अत: उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण देखकर समयानुसार आवेदन भेजना जरूरी होगा। 
 
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के तहत शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र के लिए संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट पदों के लिए कुल 1,222 रिक्तियां उपलब्ध है। जिसमें स्टाफ नर्स के लिए 611 पद और फार्मासिस्ट के लिए  611 पद खाली पड़े हैं।

इसमें मांगी गई शैक्षिक योग्यता के तहत स्टाफ नर्स की जॉब पाने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए तथा GNM/B.Sc में डिप्लोमा होना चाहिए, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से नर्सिंग तथा उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल की परिषद से प्रमाण पत्र होना जरूरी है। 
 
इसी तरह फार्मासिस्ट पोस्ट के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास तथा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मासिस्ट में डिप्लोमा के साथ-साथ मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल की परिषद से प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। NHM MP भर्ती 2022 में 21 से 40 वर्ष आयु सीमा तय की गई है तथा सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट रहेगी। और वेतन के रूप में स्टाफ नर्स को रु. 20,000/- और फार्मासिस्ट को रु. 15,000/- दिए जाएंगे। 
 
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 1 मई से स्ट्रैटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। 

Health 
 


ALSO READ: Konkan Railway Bharti 2022: केवल इंटरव्यू से पाएं 35,000 रुपए की सरकारी नौकरी

ALSO READ: AMUL में account assistant पदों पर होगी भर्ती, सैलरी मिलेगी 4 लाख से अधिक
 

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख