सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में निकली वैकेंसी, 253 पदों पर होगी भर्ती, 12th Pass होंगे लाभान्वित
- CRIS Bharti 2022 : रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र में होगी 150 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी
- GPSSB Recruitment 2022: 3000 से अधिक GPSSB महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
- ISRO Recruitment 2022 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने निकाली 55 पोस्ट पर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स
- BARC Recruitment 2022: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में निकली 260 पदों पर भर्ती, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 16,000 सैलरी
HPCL Recruitment 2022: एचपीसीएल में विभिन्न पदों पर निकली 186 वैकेंसी, जानें अप्लाई करने की अंतिम तिथि
HPCL Jobs
HPCL Technician Recruitment 2022: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL Recruitment 2022) ने हाल ही में तकनीशियन पदों पर रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, जिसमें यहां 186 पदों पर भर्ती होनी है। इस संबंध में पंजीकरण प्रक्रिया 22 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है और 21 मई, 2022 को आवेदन भेजने की अंतिम तिथि है।
इसमें जारी किए गए विभिन्न पदों के लिए कंपनी ने शैक्षिक योग्यता के रूप में अलग-अलग डिग्री एवं डिप्लोमा की मांग की है तथा भर्ती नोटिफिकेशन में इसको सही पाए जाने पर ही जॉब ऑफर दिया जाएगा। भारत भर के 22 शहरों में यह सीबीटी आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही इस पद की योग्यता के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
इन 186 पदों पर आवेदन करने के लिए 590 रुपए शुल्क उम्मीदवारों को जमा करना होगा। हालांकि यह भी कहा गया है कि एसटी, एससी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए कम्प्यूटर आधारित टेस्ट होगा, जिसमें सामान्य योग्यता परीक्षा और तकनीकी / व्यावसायिक ज्ञान आवश्यक होगा तथा चयन प्रक्रिया इसी के अनुरूप की जाएगी।
ज्ञात हो कि यह भर्ती अभियान संगठन में 186 पदों को भरेगा। जिसकी रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार रहेगा-
- संचालन तकनीशियन: 94 पद
- लैब एनालिस्ट: 16 पद
- जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर: 18 पद
- बॉयलर तकनीशियन: 18 पद
- रखरखाव तकनीशियन: 40 पद
अत: एचपीसीएल की आधिकारिक साइट hindustanpetroleum.com के माध्यम से इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।
