शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian rich, Wealth-X report, global businessman
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 28 जनवरी 2016 (17:35 IST)

विश्‍व के शीर्ष 50 धनकुबेरों में 3 भारतीय

Indian rich
नई दिल्ली। विश्व के 50 सबसे धनी लोगों में भारत के तीन कारोबारियों मुकेश अंबानी, अजीम प्रेमजी एवं दिलीप शंघवी ने अपनी जगह बनाई है।
विश्व के दिग्गज कारोबारियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वेल्थ-एक्स और बिजनेस इनसाइडर की जारी संयुक्त सूची में शीर्ष 50 धनकुबेरों में भारत के तीन कारोबारी शामिल किए गए हैं। जारी सूची में अंबानी 24.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 27वें स्थान पर रहे हैं। प्रेमजी एवं शंघवी क्रमश: 16.5 अरब डॉलर एवं 16.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ क्रमश: 43वें एवं 44वें पायदान पर रहे।
 
माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 87.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व के सबसे धनी व्यक्ति हैं। स्पेन के कारोबारी अमांसियो ओर्टेगा गाओना 66.8 अरब डॉलर के साथ दूसरे और वारेन बफेट 60.7 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।
 
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग सबसे युवा अरबपति रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 42.8 अरब डॉलर बताई गई है तथा सूची में उन्हें आठवां स्थान दिया गया है।
 
विश्व के 50 सबसे धनी व्यक्तियों की इस सूची में अमेरिका के सर्वाधिक 29 कारोबारी शामिल हैं। इस सूची में चीन के चार तथा भारत के तीन धनकुबेरों को जगह मिली है। (वार्ता)