dharma sangrah
✕

भारतीय रेलवे करेगा 68 स्टेशनों का कायाकल्प

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (22:18 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने जोनल एवं मंडल मुख्यालयों के सुझाव के आधार पर पुनर्विकास योजना के लिए आज 68 स्टेशनों के नाम की घोषणा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड ने मंडल रेल प्रबंधकों के माध्यम से उन स्टेशनों के नाम मांगे थे जिनका उन्नयन किया जाना है और 31 मार्च तक उनके विकास का पूरा मास्टर प्लान तैयार करने को कहा गया था।


सूत्रों के अनुसार पहले बनाई गई सूची में सुधार के लिए जोनल एवं मंडल मुख्यालयों से बहुत से सुझाव आए थे जिन पर विचार करके रेलवे बोर्ड ने 68 स्टेशनों की नई सूची जारी की है।

सूची में शामिल स्टेशनों में प्रमुख स्टेशन हैं-
लोनावला, जबलपुर, इटारसी, भोपाल, बुरहानपुर, रतलाम, इगतपुरी, वर्धा, पुणे, कटक, संबलपुर, विशाखापट्नम, विजयवाड़ा, वारंगल, चेन्नई एगमोर, तिरुचिरापल्ली, पालघाट, रांची, झारसुगुड़ा, पटना, हाजीपुर, पाटिलीपुत्र, सोनपुर, आसनसोल, हावड़ा, सियाल्दाह, इलाहाबाद, झांसी, मथुरा, वाराणसी सिटी, इज्ज़तनगर, गोरखपुर, दार्जिलिंग, गुवाहाटी, न्यू तिनसुकिया, रायपुर, बिलासपुर, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, हरिद्वार, देहरादून, यशवंतपुर, मैसूर, वडोदरा, भावनगर सिटी आदि हैं। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख