Hanuman Chalisa
✕

व्यापमं घोटाले में निजी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (22:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) 2012 के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल के एक निजी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन एल एन चौकसे को गिरफ्तार किया है।


सीबीआई द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीबीआई ने 23 नवंबर 2017 को व्यापमं मामले में विशेष न्यायाधीश की अदालत में एक पूरक आरोप-पत्र पेश किया था। ट्रायल कोर्ट ने फरार और आरोप-पत्र में शामिल लोगों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके आधार पर सीबीआई ने चौकसे को उसके घर से गिरफ्तार किया।

चौकसे को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज ने बेईमानी करते हुए चिकित्सा शिक्षा के संचालक (डीएमई) को इस मामले में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले सह-आरोपी उम्मीदवार के बारे में गलत जानकारी उपलब्ध कराई थी।

वह उम्मीदवार पहले से ही पटना में एमबीबीएस के 2011 बैच का विद्यार्थी था। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज ने डीएमई को बताया था कि काउंसलिंग के दूसरे चक्र के बाद उनके पास सिर्फ पांच सीटें खाली हैं, जबकि वहां 40 सीट रिक्त थीं। यह भी आरोप है कि कॉलेज ने 30 सितंबर 2012 को 40 से ज्यादा प्रवेश दिए, जबकि काउंसलिंग पहले ही समाप्त हो चुकी थी।

कॉलेज ने डीएमई के अधिकारियों की मिली-भगत से प्रवेशित विद्यार्थियों की जो सूची भेजी वह डीएमई को भेजी गई, आवंटन सूची से अलग थी। व्यापमं मामले की जांच पहले विशेष कार्य बल को सौंपी गई थी। उच्चतम न्यायालय के 9 जुलाई 2015 के निर्देश के बाद इससे जुड़े मामलों की जांच अब सीबीआई कर रही है। (वार्ता) 

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

अगला लेख