kalsarpa dosh calculator
✕

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, भारत सरकार ने Rafale M जेट की खरीद को दी मंजूरी

Updated: बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (15:26 IST)
Indian Navy's strength will increase: सरकार ने बुधवार को फ्रांस (France) से करीब 64,000 करोड़ रुपए की लागत से नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों (26 Rafale fighter jets) की खरीद को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस खरीद परियोजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडल समिति (CCS)ने मंजूरी दे दी है।ALSO READ: भारतीय नौसेना ने बचाई जहाज चालक दल के 3 घायल सदस्यों की जान
 
जुलाई 2023 में रक्षा मंत्रालय ने मुख्य रूप से स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस 'विक्रांत' पर तैनाती के लिए फ्रांस से 26 राफेल-एम (मरीन) (Rafale-M) जेट खरीदने को मंजूरी दी थी। मंत्रालय ने फ्रांस से 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को भी मंजूरी दे दी थी। हालांकि सीसीएस ने अभी तक इस परियोजना को मंजूरी नहीं दी है।ALSO READ: श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु के CM स्टालिन ने केंद्र से की यह अपील
 
भारतीय नौसेना की 'परियोजना 75' के तहत फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा भारत में पहले ही 6 स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण किया जा चुका है। हथियार प्रणालियों और कलपुर्जों सहित संबंधित सहायक उपकरणों के साथ राफेल (एम) जेट की खरीद एक अंतरसरकारी समझौते पर आधारित होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अगला लेख