biodatamaker

खतरनाक आतंकी गिरफ्‍तार, बड़े धमाके करने में था माहिर

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (16:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गणतंत्र दिवस के ठीक पहले सोमवार को यहां इंडियन मुजाहिदीन के एक वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीद के रूप में हुई है। स्पेशल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा ने यहां बताया कि पुलिस ने देश के सर्वाधिक वांछित आतंकवादी सुभान कुरैशी को काफी दिनों की तलाश के बाद यहां एक संक्षिप्त मुठभेड के बाद गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। वह उत्तरप्रदेश से अपने किसी साथी से मिलने आया था।

उसके पास के पिस्तौल और कुछ कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया कि कुरैशी काफी दिनों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नेपाल में रह रहा था। वह इंडियन मुजाहिदीन की शाखा को फिर से खड़ा करने के लिए भारत लौटा था। पुलिस के अनुसार तौकीद 2008 में गुजरात में हुए सिलसिलेवार बम धमाके का मुख्य साजिशकर्ता है। पुलिस को पिछले दस साल से उसकी तलाश थी।

कुरैशी पेशे से इंजीनियर है और इंडियन मुजाहिदीन के सारे ऑनलाइन काम वहीं करता है। उसे हथियार गोला-बारुद की काफी जानकारी भी है। 26 जुलाई 2008 को गुजरात के अहमदाबाद में 16 बस धमाके हुए थे। ये सारे धमाके 90 मिनट के अंदर किए गए थे। इन धमाकों में करीब 56 लोग मारे गए थे और 200 लोग घायल हुए थे। हमले की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ही ली थी। बाद में हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में गुजरात पुलिस ने उस वक्त नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख