biodatamaker

नई ऊंचाई पर सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (11:35 IST)
मुंबई। विदेशी पूंजी प्रवाह और आरआईएल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लगातार लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नई ऊंचाई को छुआ।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 152.43 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,664.01 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने शुक्रवार के अपने पूरे दिन के रिकॉर्ड 35,542.17 अंक को पार किया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी सोमवार को शुरुआती दौर में 31.75 अंक यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 10,926.45 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। शुक्रवार के दौरान निफ्टी ने 10,906.85 अंक के स्तर को छुआ था।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे उम्मीद से ज्यादा बेहतर रहने के बाद बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। आरआईएल का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 25.1 प्रतिशत उछलकर 9,423 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। रिलायंस के शेयर में सोमवार को 2.16 प्रतिशत की तेजी देखी गई। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी ओएनजीसी के शेयर (4.86 प्रतिशत) में देखी गई।
 
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, यस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, कोटक बैंक और पॉवर ग्रिड के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.22 प्रतिशत चढ़ा। हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.02 प्रतिशत चढ़ा जबकि जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.20 प्रतिशत गिर गया। (भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

राम मंदिर को आज मिल सकता है पहला CEO, 3 नामों का पैनल तैयार

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल? ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप ; तेल के दाम चढ़े

क्या तिब्बत में आपदा के नुकसान को छिपा रहा है चीन?

अगला लेख