suvichar

पोप ने राजनीति में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (10:53 IST)
लीमा। पोप फ्रांसिस ने लातिन अमेरिकी राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की है। पोप ने लाखों लोगों के सामने एक एयरबेस पर प्रार्थना के साथ अपनी यात्रा समाप्त की। इससे पहले उन्होंने पेरू के पादरियों से कहा कि लातिन अमेरिका की राजनीतिक संस्कृति की हालत खराब है।
 
 
उन्होंने कहा कि पेरू के साथ क्या हो गया है? जब भी किसी राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होता है तो वह अंतत: जेल की सलाखों के पीछे होता है। पोप ने कहा कि (ओलांता) हुमाला जेल में हैं, (अलेक्जैंड्रो) तोलेदो जेल में हैं, (एल्बर्टो) फुजिमोरी को अब तक हिरासत में रखा गया। एलन गारसिया को यह नहीं पता कि वे अंदर हैं या बाहर? नैतिक रूप से यह क्या हो रहा है?
 
उन्होंने ट्रुजिलो में एक सामूहिक प्रार्थना के दौरान शनिवार को लोगों से अपील की कि लातिन अमेरिकी महिलाओं के खिलाफ हिंसक अपराधों के खिलाफ लड़ें। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

अगला लेख