मंगलवार, 11 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. indian citizens freed from scam center in myanmar brought back by air force
Last Updated : मंगलवार, 11 मार्च 2025 (08:25 IST)

म्यांमार से 283 भारतीयों की वतन वापसी, फर्जी नौकरियों के लालच में बने थे साइबर अपराधी

airforce
Myanmar jobs scam : म्यांमार में फंसे उन 283 भारतीय नागरिकों को बचाकर भारत वापस लाया गया है जिन्हें आकर्षक नौकरियों का लालच देकर साइबर अपराध करने के लिए मजबूर किया था। भारतीय वायुसेना के सी 17 परिवहन विमान से इन लोगों की वतन वापसी हुई है। 
 
विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि म्यांमा और थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावासों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करके सोमवार को थाईलैंड के माई सोत से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के विमान के जरिए भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है।
 
मंत्रालय ने कहा कि भारत आकर्षक नौकरियों की फर्जी पेशकश करके म्यांमा सहित विभिन्न दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में ले जाए गए अपने नागरिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इन लोगों को बाद में म्यांमा-थाईलैंड सीमा से लगे क्षेत्रों में संचालित घोटाला केंद्रों में साइबर अपराध और धोखाधड़ी की अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।
 
गौरतलब है कि म्यांमार सरकार चीनी ऑपरेटरों द्वारा चलाए जा रहे अवैध ऑनलाइन स्कैम सेंटर के खिलाफ अभियान चला रही है। यहां से मुक्त हुए लोगों को उनके देश भेजा जा रहा है। म्यांमार की सरकार ने इस अभियान में करीब 7000 लोगों को पकड़ा है। 
edited by : Nrapendra Gupta