शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Army, Pakistan, ceasefire, Defence Minister Manohar Parrikar
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (15:31 IST)

पाक सेना को करारा जवाब दे रही है भारतीय सेना

पाक सेना को करारा जवाब दे रही है भारतीय सेना - Indian Army, Pakistan, ceasefire, Defence Minister Manohar Parrikar
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने के एक दिन बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना इस तरह के संघर्ष विराम के उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में सैकड़ों बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। आंकड़े देख लीजिए। अंतर सिर्फ इतना है कि अगर अब वे ऐसा करते हैं तो हम उन्हें करारा जवाब देते हैं। 
 
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इससे पहले पर्रिकर ने भारतीय सेना को 'हनुमान' के समान बताया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नरेन्द्र मोदी ने की ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ बैठक