suvichar
✕

INDIA vs NDA : मोदी और विपक्ष की लड़ाई में किसका पलड़ा भारी?

Updated: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (16:14 IST)
INDIA vs NDA : 2024 की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत चुनौती देने के लिए 26 विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) नाम रखने का फैसला किया है। भले ही नाम का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस से लेकर तृणमूल कांग्रेस तक सभी विपक्षी दलों के नेता सोशल मीडिया पर 2024 के चुनाव को INDIA vs NDA करार दे रहे हैं। देखते ही देखते चक दे इंडिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। 
 
यह कहा जा रहा है कि इस नाम पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन ज्यादातर विपक्षी नेताओं की राहुल गांधी द्वारा सुझाए गए इस नाम पर सहमति है। इस नाम का संकेत देते हुए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने ट्वीट किया, 'इंडिया की जीत होगी।'
 
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने ट्वीट कर कहा, 'चक दे इंडिया।' वहीं शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, 2024 में टीम इंडिया vs टीम एनडीए होगा। चक दे इंडिया।
 
 
तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि NDA के साथ जो दल खड़े हैं उनमें 8 राजनीतिक दलों के पास एक भी सांसद नहीं है, 9 के पास केवल 1 सांसद है और 3 के पास मात्र 2 सांसद है। वहीं 26 विपक्षी पार्टियों में 10 ऐसे दल हैं जो दिल्ली और 10 राज्यों में अपने दम पर या गठबंधन में सत्ता में हैं।
 
वहीं आम आदमी पार्टी ने NDA की बैठक से पहले भाजपा पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के गठबंधन सहयोगी ईडी के सौजन्य से साथ आए।
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का अर्थ 'लोगों का, लोगों द्वारा, लोगों के लिए' है लेकिन इन परिवारवादी पार्टियों का एक ही मंत्र है और वह है 'परिवार का, परिवार द्वारा, परिवार के लिए।’ उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों के लिए, उनका परिवार सबसे पहले है और राष्ट्र कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में कट्टर भ्रष्टाचारी इकट्ठा हुए हैं। 
 
INDIA में शामिल कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दल साफ कर चुके हैं कि उनकी दिलचस्पी प्रधानमंत्री पद में नहीं है। उनका लक्ष्य मोदी और भाजपा को हराना है। बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए और 26 दलों के INDIA में किसका पलड़ा भारी रहेगा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख