Hanuman Chalisa
✕

भारी बारिश में सड़क बनी तालाब, 2 घंटे तक चायवाले ने संभाला ट्राफिक

Updated: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (15:24 IST)
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़क पर जमा पानी में फंसे वाहन सवारों की मदद के लिए एक चाय विक्रेता आगे आया। उसने मेनहोल का ढक्कन खोला और वह इसके गड्ढे के ऊपर बेंच लगाकर करीब 2 घंटे तक यातायात नियंत्रित करता रहा, जब तक सड़क पर जमा पानी पूरी तरह निकल नहीं गया।
 
यह घटना सोमवार की है और अनजान राहगीरों के प्रति चायवाले के इस मददगार रवैये की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इंटरनेट पर लोग इस शख्स की तारीफ के साथ ही सड़क पर जल जमाव के लिए इंदौर नगर निगम की आलोचना कर रहे हैं।
 
शहर के भमोरी क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले राहुल ने बताया कि भारी बारिश के कारण सोमवार को मेरी दुकान के सामने सड़क पर तीन ओर से पानी बहकर इस कदर जमा हो गया कि कई राहगीरों की गाड़ियां इसमें फंस गईं और इन वाहनों को धक्का मारकर बाहर निकालना पड़ा।
 
राहुल ने बताया कि सड़क पर जमा पानी निकालने के लिए उन्होंने मेनहोल का ढक्कन खोला और खुले मेनहोल पर बेंच लगाकर बैठ गए। उन्होंने बताया कि मैं बेंच पर बैठकर यातायात नियंत्रित करता रहा ताकि भारी बारिश के बीच कोई राहगीर इसके गड्ढे में गिरकर घायल न हो जाए।
 
चाय विक्रेता ने बताया कि सड़क पर जमा पानी निकलने में करीब दो घंटे लगे और इस दौरान नगर निगम का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख