dharma sangrah
✕

देश में 6 दिन से लगातार Corona के सक्रिय मामलों में कमी, 81.55% लोगों ने कोरोना को हराया

Updated: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (10:37 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के सक्रिय मामले गत 6 दिन से लगातार कम हो रहे हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान इन मामलों में 1,995 की कमी दर्ज की गई, जिससे मरीजों की कुल संख्या 9,66,382 रह गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 86,508 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 57,32,519 पर पहुंच गई है। इसी अवधि में 87,374 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 46,74,988 हो गई है।

संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,995 की कमी आई है। सक्रिय मामले शनिवार को 3790, रविवार को 3140, सोमवार को 7525, मंगलवार को 27,438 और बुधवार को 7,484 कम हुए थे। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 2,348 और त्रिपुरा में सबसे कम 48 सक्रिय मामले घटे हैं।

इसी अवधि में 1,129 मरीजों की मौत हो गईजिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 91,149 पर पहंच गई है। देश में सक्रिय मामले 16.86 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.59 फीसदी रह गई, जबकि, रोगमुक्त होने वालों की दर 81.55 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 1,074 बढ़कर 2,73,883 हो गए हैं, जबकि 479 लोगों की और मौत होने से मृतकों की संख्या 33,886 हो गई है। इस दौरान 19,476 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,56,030 हो गई।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान मरीजों की संख्या में 1,499 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 94,671 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,266 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,37,910 लोग स्वस्थ हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1,108 कम होने से सक्रिय मामले 70,357 रह गए। राज्य में अब तक 5506 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 5,70,667 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।(वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

अगला लेख