suvichar
✕

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक नीचे, निफ्टी का भी बुरा हाल

Updated: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (11:08 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली तथा विदेशी कोषों की निकासी से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 से अधिक अंक नीचे आ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 609.63 अंक नीचे खुला। बाद में यह 571.26 अंक या 1.52 प्रतिशत के नुकसान से 37,097.16 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 169.40 अंक या 1.52 प्रतिशत के नुकसान से 10,962.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।
ALSO READ: Lockdown में मोबाइल के जरिये शेयर कारोबार में जोरदार उछाल
सेंसेक्स की सभी कंपनियों के शेयर नुकसान में थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई।  पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 65.66 अंक या 0.17 प्रतिशत टूटकर 37,668.42 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 21.80 अंक या 0.20 प्रतिशत के नुकसान से 11,131.85 अंक पर बंद हुआ था। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

अगला लेख