शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Income tax department refunded Rs 95853 crore to taxpayers
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 अगस्त 2020 (21:54 IST)

आयकर विभाग ने करदाताओं को किए 95853 करोड़ रुपए रिफंड

आयकर विभाग ने करदाताओं को किए 95853 करोड़ रुपए रिफंड - Income tax department refunded Rs 95853 crore to taxpayers
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अब तक 25.55 लाख से अधिक करदाताओं को 95,853 करोड़ रुपए के कर के रिफंड (वापस) किए। इसमें व्यक्तिगत आयकर मद में 23.91 लाख करदाताओं को 29,361 करोड़ रुपए वापस किए गए। वहीं कंपनी कर मद में 1.63 लाख करदाताओं को 66,493 करोड़ रुपए जारी किए गए।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने एक अप्रैल, 2020 से 25 अगस्त, 2020 तक 25.55 लाख करदाताओं को 95,853 करोड़ रुपए रिफंड किए। व्यक्तिगत आयकर मद में 23,91,517 करदाताओं और कंपनी कर मामले में 1,63,272 करदाताओं को क्रमश: 29,361 करोड़ रुपए और 66,493 करोड़ रुपए वापस किए गए।

सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान करदाताओं को बिना किसी बाधा के कर संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। इसको देखते हुए विभाग लंबित कर राशि वापसी के मामले को निपटा रहा है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
वरुण गांधी फिर आए सुर्खियों में, अपनी नई किताब में कही यह बात...