• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. In Arvind Kejriwals Punjab Announcement, Setback To INDIA Bloc Unity
Last Modified: शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (16:34 IST)

I.N.D.I.A गठबंधन को फिर झटका, पंजाब में अकेले लड़ेगी AAP, केजरीवाल बोले- 10-15 दिन में उम्मीदवारों का ऐलान

बिखर रहा है इंडिया गठबंधन

Arvind Kejriwal
लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन में बिखराव हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP)  के प्रमुख अरविंद केजरीवाल कहा कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि अगले 10 से 15 दिनों में उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। 
 
पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस और APP दोनों ने पिछले महीने चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव एक साथ लड़ा था, इससे संकेत मिला था कि वे लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन करेंगे। 
 
अब केजरीवाल का बयान आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि दोनों दल पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। 
 
विपक्षियों के कुनबे को इकट्ठा करने वाले नीतीश कुमार ने भी बिहार में राजद को छोड़कर भाजपा से हाथ मिला लिया है। 
 
पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा था कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
ये भी पढ़ें
छगन भुजबल को मिली धमकी, 50 लाख की दी सुपारी, बढ़ाई सुरक्षा