Hanuman Chalisa
✕

नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वीकारा इमरान का निमंत्रण, बोले- चरित्रवान पर भरोसा किया जाता है

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (07:49 IST)
अमृतसर। पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्होंने इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मिले न्योते को स्वीकार कर लिया है। इमरान के न्‍योते पर सिद्धू ने कहा कि 'यह बेहद सम्‍मान की बात है और मैं न्‍योता स्‍वीकार करता हूं। गुणवान व्‍यक्ति की प्रशंसा की जाती है, शक्तिशाली व्‍यक्ति से डरा जाता है लेकिन चरित्रवान इंसान पर भरोसा किया जाता है। 
 
सिद्धू ने कहा कि खान साहब चरित्रवान इंसान हैं। उन पर भरोसा किया जा सकता है।' उल्लेखनीय है कि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इमरान खान ने शपथ ग्रहण समारोह में भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव और सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक सुनील गावास्कर को भी आमंत्रित किया है।
गौरतलब है कि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) हाल ही में हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। इमरान ने बुधवार को कपिल और गावस्कर के अलावा अभिनेता आमिर खान को भी शपथ समारोह के लिए निमंत्रण भेजा है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के रिपोर्ट के अनुसार पीटीआई के नेताओं ने विदेश सचिव तेहमिना जानुजा के साथ बैठक कर विदेशी मेहमानों को बुलाने पर चर्चा की। (एजेंसियां)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख