नुसरत की आपबीती... दहशत और खौफ के वह 36 घंटे कभी नहीं भूल पाऊंगी
Film actress Nushrat Bharucha News: इसराइल पर चरमपंथी संगठन हमास के हमले के चलते फंसे रहने के बाद वापस भारत लौटीं अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने मंगलवार को कहा कि वे 36 घंटे उनके जीवन के कभी नहीं भूलने वाले और चुनौतीपूर्ण थे। अभिनेत्री अपनी फिल्म अकेली की स्क्रीनिंग के लिए हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए इसराइल गई थीं।
सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछला सप्ताह हमेशा मेरी याद में अंकित रहेगा... वो 36 घंटे मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण रहेंगे।
नुसरत ने कहा कि महोत्सव में उनके साथ फिल्म के निर्माता भी थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 6 अक्टूबर को फिर से मिलने के वादे के साथ जश्न मनाते हुए अपनी यात्रा लगभग समाप्त कर दी थी, लेकिन तभी हमला हो गया।
दहशत के साथ नींद खुली : उन्होंने कहा कि हमने एक दूसरे को अलविदा कह दिया था और अगले दिन वापस आने के लिए तैयार थे। लेकिन शनिवार की सुबह पिछली शाम के जश्न की तरह नहीं थी। हम बम के धमाकों की आवाजों, तेज सायरन सुनकर दशहत के साथ जागे। हम सभी को हमारे होटल के भूमिगत तल में एक आश्रय में ले जाया गया। काफी इंतजार के बाद जब हम वहां से निकले तभी हमें पता चला कि इसराइल पर हमला हो रहा है।
अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें जल्द ही एहसास हो गया कि उड़ान के लिए हवाई अड्डे तक पहुंचना काफी मुश्किल भरा होगा और उसके बाद उन्होंने मदद के लिए हताशा के साथ कॉल करना शुरू कर दिया।
Bollywood Actress #NusratBharuccha released first video after returned from Israel. She said "How safe is Bharat for everyone. Everyday we wake up in peace. We are thankful to our govt & PM Modi."
—
Tight slap on the face of those who feel unsafe in India.pic.twitter.com/fbeA4OoRUO

