Daily Horoscope
✕

कैप्टन वरुण सिंह की हालत स्थिर, पिता बोले- मेरा बेटा एक योद्धा, इस लड़ाई में भी जीत हासिल करके लौटेगा...

Updated: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (19:20 IST)
तमिलनाडु के कुन्‍नूर में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर हादसे में जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। इस बीच कैप्टन वरुण के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की हालत में इतना उतार-चढ़ाव हो रहा है कि वह कैसा है, यह बताना बेहद मुश्किल है, लेकिन वह एक योद्धा, इस लड़ाई में भी जीत हासिल करके घर लौटेगा...

खबरों के अनुसार, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इस समय बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु लाया गया है। वायुसेना के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक है, लेकिन स्थिर बनी हुई है। उनके माता-पिता भी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।

इस बीच ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह ने कहा कि बेटे की हालत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन मेरा बेटा एक योद्धा है और इस लड़ाई में भी जीत हासिल करके ही घर लौटेगा।

रिटायर्ड कर्नल सिंह ने कहा कि पूरे देश की प्रार्थना है। मैं बहुत भावुक हो गया हूं, क्योंकि बहुत से लोग, जिन्हें मैं जानता तक नहीं या सर्विस में हैं या रिटायर्ड हैं, वे भी मिलने आ रहे हैं। सभी कह रहे हैं कि वे वरुण को देखना चाहते हैं। इस तरह का प्यार और स्नेह वरुण को मिल रहा है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

अगला लेख