शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. High alertin Delhi
Written By
Last Updated : शनिवार, 14 अगस्त 2021 (08:20 IST)

आतंकवादी खतरे के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आतंकवादी खतरे के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी | High alertin Delhi
नई दिल्ली। 75वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पूर्व आतंकवादी हमले के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया विभाग को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा गड़बड़ी किए जाने के संकेत मिले हैं।

 
खुफिया सूत्रों को खबर मिली है कि खालिस्तानी समर्थक दिल्ली व पंजाब में ऐतिहासिक इमारतों समेत अन्य जगहों पर खालिस्तानी झंडा फहरा सकते हैं या फिर कोई और गड़बड़ी फैला सकते हैं। इसे लेकर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। खुफिया विभाग ने शुक्रवार सुबह इनपुट खालिस्तानी इनपुट के बारे में जानकारी ली है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई।
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़