शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy snowfall in Himachal Pradesh, Police saves 43 tourists
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 जनवरी 2020 (20:38 IST)

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से लोग परेशान, पुलिस ने बचाई 43 पर्यटकों की जान

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से लोग परेशान, पुलिस ने बचाई 43 पर्यटकों की जान - Heavy snowfall in Himachal Pradesh, Police saves 43 tourists
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बर्फबारी की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जमा बर्फ ने सैकड़ों रास्ते बंद कर दिए। पुलिस ने राज्य में 43 पर्यटकों की जान बचाई।
 
शिमला पुलिस ने शिमला, कोटी, नलदेहरा, छरबरा में भारी बर्फबारी के बीच 43 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया। ताजा बर्फबारी की वजह से 588 सड़कें बंद कर दी गई। 2436 बिजली सपलाई लाइंस भी इस वजह से प्रभावित हुई। 8 जिलों में कई स्थानों पर 1 से 4 फीट तक बर्फ जम गई।
 
हिमाचल में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। इसका असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी होगा।
ये भी पढ़ें
IranVSAmerica : ट्रंप का करारा जवाब, नहीं हुआ नुकसान, ईरान पर लगेंगे कड़े प्रतिबंध