dharma sangrah
✕

मुंबई में भारी बारिश, कई स्थानों पर भरा पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (14:22 IST)
मुंबई। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह भारी बारिश हुई। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। अगले 5 दिनों में मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
 
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई, जबकि इसी अवधि के दौरान पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 115.09 मिमी और 116.73 मिमी वर्षा हुई।
 
मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं मध्य रेलवे तथा पश्चिम रेलवे दोनों मार्गों पर सामान्य रूप से चल रही हैं। मुंबई और पड़ोसी जिलों के 75 लाख से अधिक यात्री प्रतिदिन लोकल ट्रेन में यात्रा करते हैं।
 
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि सभी गलियारों पर ट्रेनें सुचारू रूप से चल रही हैं, जबकि सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)-कुर्ला-ठाणे खंड में बारिश जारी है।
 
आईएमडी ने अगले कुछ दिन में पड़ोसी ठाणे जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। विभाग ने सोमवार को मुंबई और ठाणे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था। 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

अगला लेख