suvichar
✕

शेयर बाजार में बढ़त, इन शेयरों में दिखी तेजी

Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (11:09 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और ICICI बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 328 अंक चढ़ गया।
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 328 अंक बढ़कर 53,563 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 100 अंक चढ़कर 15,935 पर था।
 
सेंसेक्स में पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, सोल और हांगकांग के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई में मामूली गिरावट आई। अमेरिकी बाजार सोमवार को छुट्टी के चलते बंद रहे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 326.84 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,234.77 पर बंद हुआ था। निफ्टी 83.30 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 15,835.35 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत गिरकर 113.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख