शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy Fire in hotel
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (11:05 IST)

दिल्ली की होटल में भीषण आग से 17 की मौत, दहशत में बिल्डिंग से कूदे लोग...

दिल्ली की होटल में भीषण आग से 17 की मौत, दहशत में बिल्डिंग से कूदे लोग... - Heavy Fire in hotel
नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी के करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार तड़के आग लगने 17 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य झुलस गए, जबकि 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दमकल विभाग के उप प्रमुख सुनील चौधरी ने बताया कि अर्पित होटल से अब तक 17 लोगों के शवों को निकाला गया है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक महिला और बच्चा भी शामिल है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि 25 लोगों को होटल से सुरक्षित निकाला गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इससे पहले दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज तड़के 4.35 बजे होटल अर्पित पैलेस में आग लगने की सूचना मिली।

आग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि आग लगने के बाद कई लोगों ने होटल की खिड़कियों से छलांग लगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
(Photo courtesy ANI)
ये भी पढ़ें
Twitter की 'रजनीकांत' बनीं प्रियंका गांधी, बिना ट्‍वीट के कुछ ही घंटों में फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख के पार