सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट: 4 राज्यों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी, 12 से 4 में बाहर न निकलने की सलाह
- भीषण गर्मी से और बढ़ेगी मुश्किल, कई राज्यों में आज भी लू का अलर्ट
- चिंता बढ़ी, चक्रवाती तूफान ने रोकी मानसून की रफ्तार
- उत्तर भारत में गर्मी का कहर, कई शहरों में पारा 45 के पार, 10 राज्यों में चलेगी आंधी
- भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, तय समय से पहले आएगा मानसून
आखिर क्यों पड़ रही है उत्तर भारत में इतनी भीषण गर्मी, जानें कैसा होगा आगे का हाल
इस समय पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगभग 4 राज्यों में इस समय तापमान 44 से ऊपर जा चुका है और मौसम विभाग ने 27 मई तक हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तरप्रदेश गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
यहां लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 से 4 तक घरों से बाहर न निकलें। पूर्वी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाकों के लिए ऐम्बर अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: मौसम अपडेट: 4 राज्यों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी, 12 से 4 में बाहर न निकलने की सलाह
राजस्थान का बूंदी लगातार दूसरे दिन भी 48 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान के अधिकांश शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 27 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी दी है। फिलहाल मौसम में राहत के आसार नहीं है।
राजस्थान का बूंदी लगातार दूसरे दिन भी 48 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान के अधिकांश शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 27 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी दी है। फिलहाल मौसम में राहत के आसार नहीं है।
आखिर क्यों हैं इतनी गर्मी: मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तपिश बढ़ने की वजह सोलर रेडिएशन है। इस समय उत्तरी गोलार्ध के ऊपरी भाग में है। दक्षिणी राज्यों की तुलना में राजस्थान, मध्यप्रदेश में दिन का समय ज्यादा है। इसलिए यह यहां सोलर रेडिएशन भी ज्यादा हो रहा है।
सूर्य से निकलने वाली किरणों से सिर्फ प्रकाश ही नहीं होता इससे तपिश भी बढ़ती है। किरणों का प्रकाश चारों तरफ फैलता है। इसकी वेव लेंथ करीब 4 माइक्रोन होती है यानी कम होती है। इसे ही सेालर रेडिएशन कहा जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार इसके अलावा जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी कम होने की वजह से इस दौरान गर्मी ज्यादा ही रहेगी।
अगला लेख
