हाथरस में बड़ा हादसा, मैक्स और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर, 12 से ज्यादा की मौत
Hathras Accident News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बडे हादसे की खबर आ रही है। यहां शुक्रवार की शाम एक मैक्स लोडर और एक रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।
एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दर्जन भर से ज्यादा लोग शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्स लोडर में सवार लोग तेरहवीं का भोज करके लौट रहे थे।
घटना आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर मीतई गांव के पास हुई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार मैक्स में लगभग 30 लोग थे। आशंका है कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। सीएम योगी ने अफसरों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें