ganesh chaturthi

बागपत की ‘लठ्ठबाजी’ के हीरो ऊर्फ ‘आइंस्टाइन’ ने खोला अपनी ‘जुल्‍फों का राज’

Updated: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (13:23 IST)
सोशल मीडि‍या में बागपत का बड़ौत क़स्बे में हुई लठ्ठबाजी का वीडि‍यो अब पूरे देश में वायरल हो गया है। हर कोई व्‍हाट्सएप्‍प पर भी इसे शेयर कर रहा है। ये वीडि‍यो यूं तो मारपीट का है, जिसमें कुछ लोग एक दूसरे के ऊपर लाठि‍यां भांज रहे हैं।

दरअसल, चाट बेचने वालों के बीच ग्राहक को लेकर हुई यह रीयल फाइट लोगों को बहुत पसंद आ रही है। लेकिन ‘आइंस्‍टाइन’ लुक में नजर आने वाला एक आदमी इस फाइट का हीरो है। जिसके फाइट सीन को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं, ऐसा कहे कि यह सबका फैवरेट हो गया है तो गलत नहीं होगा। हर कोई उनका इंटरव्‍यू कर रहा है।

इस फाइट के इस हीरो की हेयल स्‍टाइल भी काफी लोकप्र‍िय हो गई है, जो कहीं न कहीं दुनिया के सबसे बडे वैज्ञानिक अल्‍बर्ट आइंस्‍टाइन से मेल खाती है। उन्‍होंन मीडि‍या से बाचतीत में अपने बालों को लेकर राज खोले हैं

इस फाइट मास्‍टर का नाम हरेंद्र है। पिछले लगभग 40-50 सालों से बड़ौत में चाट की दुकान चलाते हैं। वहीं उनके बराबर में एक-दो महीने पहले ही चाट की एक नयी दुकान खोल दी गई। हरेंद्र का आरोप है कि चाट की नयी दुकान वाले उनके ग्राहकों को बुला लेते हैं। वे ग्राहकों से कहते थे कि हरेंद्र के ठेले पर बिकने वाला माल पुराना है। हरेंद्र विरोध करते थे तो वो लोग मारपीट करने लगते।

बस इसी बात पर झगड़ा हो गया। लठबाजी हो गई। मारपीट का वीडियो बन गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडि‍यो में सबसे ज्‍यादा चर्चा हरेन्द्र के ‘आइंस्टीन लुक’ और उनके बालों की हो रही है।  हरेंद्र ने मीडि‍या को बताया कि वो साईं बाबा के भक्त हैं। उनकी पूजा करते हैं। दो साल में एक बार ही बाल कटवाते हैं और जब अपने बालों को कटवाते हैं तो हरिद्वार में विसर्जित कर देते हैं।

और फेमस हो गए भाईसाब
लोगों को इसमें मजाक उड़ाने का कंटेंट अच्छा नजर आ रहा है, जेल से भी लड़ाई करने वालों की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। किसी ने लड़ाई के बैकग्राउंड में WWE वाला म्यूजिक ऐड किया तो किसी ने दिलेर मेहंदी की आवाज वाला गाना।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

UP में जलभराव पर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकाय अलर्ट मोड में, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

अगला लेख