dharma sangrah

LOC पर शांति पर भारत-पाक में सहमति, दोनों देश मानेंगे 18 साल पुराना समझौता

Updated: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (13:21 IST)
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की बातचीत में नियंत्रण रेखा पर शांति को लेकर सहमति बन गई है। दोनों देश 2003 में हु्ए समझौते को मानेंगे।
 
हॉटलाइन पर बातचीत के दौरान सीजफायर उल्लंघन, युद्धविराम, कश्मीर मुद्दे समेत कई समझौतों पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के हालात को लेकर भी समीक्षा की। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया।
 
दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की बैठक में तय हुआ कि आज रात से ही उन सभी पुराने समझौतों को फिर से अमल में लाया जाएगा, जो समय-समय पर दोनों देशों के बीच हुए हैं।
 
भारत सेना ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान पहले की तरह जारी रहेगा। LOC से घुसपैठ रोकने के लिए भी ऑपरेशन भी जारी रहेगा।
 
उल्लेखनीय है कि नवम्बर 2003 में भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने LOC पर सीजफायर एग्रीमेंट किया था। जिसके मुताबिक दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे पर गोलीबारी नहीं करेंगी। 2006 में इस समझौते को माना गया और फिर पाकिस्तान ने लगातार इसका उल्लंघन किया।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

CM योगी के साथ कांवड़ियों पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने बरसाए फूल, UP में सियासत गरमाई, AIMIM ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

अगला लेख