सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. happy holi 2023 holi celebration all over india today from president to prime minister
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 मार्च 2023 (10:20 IST)

पूरे भारत में होली का जश्न, राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और मंत्रियों ने दी रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं

Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। भारत के साथ दुनिया के कई देशों में आज रंगों का त्योहार होली खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों ने सभी नागरिकों से सुरक्षित होली मनाने का मनाने का संदेश दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई राजनेताओं ने रंगों के त्योहार की बधाई दी। 
मोदी ने ट्वीट किया कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि ‘रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्‍वीट में लिखा- होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।

ये भी पढ़ें
कैसे हुई थी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत? पढ़िए पूरी कहानी