dharma sangrah
✕

इस मामले में पाकिस्तान से पिछड़ गया भारत, सचमुच है चिंता का विषय

Updated: गुरुवार, 21 मार्च 2019 (16:59 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्व खुशहाली रिपोर्ट में इस साल भारत 140वें स्थान पर रहा जो पिछले साल के मुकाबले 7 स्थान नीचे है। फिनलैंड लगातार दूसरे साल इस मामले में शीर्ष पर रहा जबकि इस मामले में भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से पिछड़ गया है।
 
 
संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने बुधवार को यह रिपोर्ट जारी की। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 20 मार्च को विश्व खुशहाली दिवस घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र की ये सूची 6 कारकों पर तय की जाती है। इसमें आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सपोर्ट, आजादी, विश्वास और उदारता शामिल हैं।
 
 
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में समग्र विश्व खुशहाली में गिरावट आई है, जो ज्यादातर भारत में निरंतर गिरावट से बढ़ी है। भारत 2018 में इस मामले में 133वें स्थान पर था जबकि इस वर्ष 140वें स्थान पर रहा। संयुक्त राष्ट्र की सातवीं वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट, जो दुनिया के 156 देशों को इस आधार पर रैंक करती है कि उसके नागरिक खुद को कितना खुश महसूस करते हैं। इसमें इस बात पर भी गौर किया गया है कि चिंता, उदासी और क्रोध सहित नकारात्मक भावनाओं में वृद्धि हुई है।
 
 
फिनलैंड को लगातार दूसरे वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है। उसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड का स्थान है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान 67वें, बांग्लादेश 125वें और चीन 93वें स्थान पर है। युद्धग्रस्त दक्षिण सूडान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक नाखुश हैं, इसके बाद मध्य अफ्रीकी गणराज्य (155), अफगानिस्तान (154), तंजानिया (153) और रवांडा (152) हैं। दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक होने के बावजूद, अमेरिका खुशहाली के मामले में 19वें स्थान पर है। (भाषा)
 
 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख