dharma sangrah
✕

आतंकवाद पर अमेरिका की चीन को दो टूक, कहा- यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह पाक का बचाव नहीं करे

Updated: गुरुवार, 21 मार्च 2019 (16:38 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान का बचाव नहीं करना और इस्लामाबाद से आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए कहना चीन की जिम्मेदारी है।
 
 
उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रयास में चीन द्वारा अवरोध पैदा करने पर भी चिंता जताई।
 
 
अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि चीन की यह जिम्मेदारी है कि वह पाकिस्तान का बचाव नहीं करे और साथ ही आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान का आह्वान करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ खड़ा हो।’
 
 
उल्लेखनीय है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन चीन ने इससे जुड़े प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘तकनीकी रोक’ लगा दी थी। (भाषा)
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख