dharma sangrah

क्या है राम रहीम की 'काली गोली' का राज?

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (01:20 IST)
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी काली करतूतों के लिए  सीबीआई अदालत ने 20 साल की कठोर सजा सुनाई है और वह रोहतक जेल की सलाखों के पीछे  खून के आंसू पी रहा है। यह वही बलात्कारी बाबा है जो अपने डेरे में काली गोली बांटा करता था।  आखिर इस काली गोली का राज क्या था? 
 
असल में डेरे में रहने वाले नौजवानों को ये तथाकथित बाबा काली गोली बांटा करता था, वह भी सुबह  के वक्त। डेरे में रहने वाले मासूम लोग इसे प्रसाद समझकर ग्रहण कर लेते थे लेकिन उन्हें नहीं पता  था कि उनकी जिंदगी किस नरक में जा रही है। विशेष तत्वों से तैयार की जाने वाली यह गोली डेरे में  रहने वाले साधुओं को नपुंसकता की ओर धकेल रही थी। 
 
मीडिया खबरों से पता चला है कि बाबा का ये गोरखधंधा कई सालों से चल रहा था। वह अब तक  400 से ज्यादा साधुओं को नपुंसक बना चुका है। 2012 में डेरे में साधुओं को नपुंसक बनाने का  मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और वहां पर बाकायदा 166 साधुओं की लिस्ट भी गई लेकिन नतीजा  सिफर ही रहा। खबरिया न्यूज चैनल एबीपी न्यूज ने जब 2014 में बाबा का साक्षात्कार लिया तो  उसने इन तमाम आरोपों से इनकार किया।
 
एक पूर्व सेवादार ने कहा कि मैं 17 साल पहले डेरे में आया था और यहां पर मुझे सुबह के वक्त  गोली खिलाई जाती थी यह कहकर कि तुम्हें आने वाले समय में भगवान के साक्षात दर्शन होंगे। उसने  यह भी बताया कि बाबा पहले श्रीगंगानगर में अपने पैतृक निवास पर डेरे के साधुओं का ऑपरेशन भी  करवाता रहा है। बाद में उसने डेरे में ही एक अस्पताल खोल लिया था।
 
किन्नर बनाने का काम करता था बाबा : डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को नपुंसक बनाने के साथ ही  किन्नर बना दिया जाता था। जिस तरह किसी जमाने में राजा अपने हरम में किन्नरों को सेवादार के  रूप में रखते थे, ठीक उसी तरह डेरा का मुखिया बाबा गुरमीत राम रहीम भी अपनी अय्याशी के अड्‍डे  पर इन किन्नरों को पहरे के लिए वहां रखता था, जहां 200 साध्वियां रहा करती थीं। (वेबदुनिया न्यूज) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख