Daily Horoscope
✕

डेरा प्रमुख को सुनाई जाएगी सजा, कड़े सुरक्षा प्रबंध

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (00:03 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार मामले में सजा सुनाने के लिए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश को हवाई मार्ग से यहां लाया जाएगा और रोहतक जिला जेल के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। डेरा प्रमुख को सजा सोमवार को सुनाई जाएगी।
 
सजा के ऐलान से पहले पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है, साथ ही डेरा के अहम पदाधिकारियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। इन लोगों पर अनुयायियों को इकट्ठा कर लेने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि सुनारिया जेल रोहतक शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित है और कारागार परिसर की ओर जाने वाले मार्ग में कई सुरक्षा अवरोधक लगाए गए हैं।
 
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को बलात्कार मामले में डेरा प्रमुख को सोमवार को सजा सुनाने के लिए विशेष सीबीआई न्यायाधीश के लिए जरूरी इंतजाम करने का आदेश दिया थे। इस मामले में दोषी राम रहीम इसी जेल में है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान कड़ी निगरानी रख रहे हैं और पूरे रोहतक में कई नाका बनाए गए हैं।
 
डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा ले रहे रोहतक रेंज के महानिरीक्षक नवदीप विर्क ने रविवार को कहा कि डेरा केंद्रों पर पूरी तरह कार्रवाई की गई है और राज्यभर में सभी प्रमुख पदाधिकारियों को, जो समर्थकों को इकट्ठा कर सकते थे, एहतियाती हिरासत में ले लिया गया है। विर्क ने कहा कि सजा सुनाए जाने के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
 
रोहतक के उपायुक्त अतुल कुमार ने कहा कि जिले में हालत पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के जवान किसी भी स्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।
 
उनकी ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है अथवा आने का सही कारण नहीं बता पाता है तो उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। रोहतक जिले की सीमा पर ‘नाका’ बनाए गए हैं और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है। रोहतक में पहले से ही धारा 144 लागू है।
 
सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह ने बलात्कार के 15 साल पुराने मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया था। इसके बाद डेरा समर्थकों ने जबरदस्त हिंसा की थी जिसमें 36 लोग मारे गए हैं। (भाषा) 

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

'आप' की लिस्ट आते ही पंजाब की राजनीति में भूचाल! 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का हाथ

CM भूपेंद्र पटेल का छात्र हित में बड़ा फैसला: अब अंकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

अगला लेख