dharma sangrah
✕

24 साल पुराने पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को राहत, हाईकोर्ट ने किया बरी

Updated: शनिवार, 7 मार्च 2026 (11:42 IST)
Gurmit Ram Rahim News in hindi : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शनिवार को बड़ी राहत देते हुए पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के 24 साल पुराने मामले में बरी कर दिया। हालांकि मामले में अन्य तीन आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई है।
 
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बरी कर दिया। अदालत ने मामले से जुड़े साक्ष्यों और दलीलों पर विस्तृत विचार करते हुए डेरा मुखी के खिलाफ आरोपों को पर्याप्त रूप से साबित न होने के आधार पर उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश दिया।
 
अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए अन्य तीन आरोपियों कुलदीप, निर्मल और किशन लाल की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है।

क्या है मामला 

रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में डेरा से जुड़े कुछ गंभीर आरोपों को प्रकाशित किया था। इसके बाद वर्ष 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई की विशेष अदालत ने मामले में डेरा मुखी सहित अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले को बाबा रहीम ने उच्च अदालत में चुनौती दी थी।

हरियाणा में बाबा का प्रभाव

डेरा सच्चा सौदा की अगुवाई करने वाले राम रहीम का हरियाणा में सबसे ज्यादा प्रभाव है और इसका मुख्यालय भी हरियाणा के सिरसा में ही है। एक अनुमान के मुताबिक डेरा के 1.25 करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं तथा देशभर में 3 दर्जन से ज्यादा शाखाएं हैं। इनमें अकेले हरियाणा में 21 शाखाएं हैं। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद में राम रहीम का अच्छा खासा प्रभाव है।
 
गुरमीत राम रहीम सिंह, जो कभी खुद को फिल्मों में 'मैसेंजर ऑफ गॉड' कहता था, 2017 से अब तक वह 400 से अधिक दिन जेल की चारदीवारी से बाहर बिता चुका है। वह कभी फरलो पर बाहर आता है तो कभी उसे पैरोल मिल जाती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख