dharma sangrah

हां, मैंने बाबा-हनीप्रीत को आपत्तिजनक स्थिति में देखा...

हनीप्रीत के पूर्व पति ने किए सनसनीखेज खुलासे

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (23:05 IST)
चंडीगढ़। साध्वी बलात्कार मामले में कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के तलाकशुदा पति विश्वास गुप्ता ने उसकी पूर्व पत्नी और राम रहीम के बीच संबंधों को लेकर शुक्रवार को कई खुलासे किए।
 
गुप्ता ने कहा कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच काफी समय से काफी करीबी संबंध थे। उन्होंने आरोप भी लगाया कि हनीप्रीत सिर्फ नाम के लिए उनकी पत्नी थी। वह हमेशा राम रहीम के साथ ही रहती थी।
  
उन्होंने कहा कि दोनों के बीच बाप-बेटी का संबंध नहीं था। राम रहीम ने दुनिया को दिखाने के लिए हनीप्रीत को बेटी बनाया हुआ था, जबकि स्वयं उसके समक्ष दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि राम रहीम ने हनीप्रीत को केवल बेटी बनाने की घोषणा की थी और वैधानिक रूप से गोद लेने की कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी। 
 
राम रहीम को बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हुए हिंसक उपद्रवों के बाद से हनीप्रीत फरार है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। राम रहीम को बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा हुई है और वह फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
 
हनीप्रीत के पूर्व पति ने कहा कि राम रहीम ने उसे पाने के लिए हर हथकंडा अपनाया। राम रहीम ने हनीप्रीत का साथ हासिल करने के लिए टीवी सीरियल की तरह 'बिग बॉस' का खेल भी खेला। इसके लिए सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में बिग बॉस जैसा सेट भी लगवाया गया, जहां राम रहीम का पूरा परिवार, हनीप्रीत और वह भी मौजूद रहता था।
 
डेरे में बाबा खेलता था बिग बॉस का शो : डेरे में बिग बॉस का नाटक 28 दिन चला। इस नाटक में राम रहीम स्वयं बिग बॉस बना और सारा खेल टेलीविजन  शो की तरह होता था, जो भी गलती करता था उसे बिग बॉस के कमरे में जाकर राम रहीम का सुमिरन करने की सजा मिलती थी। पहली बार गलती करने पर सजा 10 मिनट की होती थी और इसके बाद जितनी बार गलती की जाती थी, सजा में 10-10 मिनट का इजाफा किया जा था। खेल में शामिल अन्य लोग सतर्क रहकर गलती करने से बचने की कोशिश में लगे रहते थे। दूसरी ओर हनीप्रीत ने पहले ही दिन इतनी गलतियां कर दीं कि वह एक तरह से हमेशा राम रहीम के कक्ष में रहती थी।
 
यह पूछे जाने पर कि उस समय शक क्यों नहीं किया गया, गुप्ता ने कहा कि राम रहीम का प्रभाव इतना अधिक था कि गड़बड़ लगने के बावजूद कभी शक नहीं हुआ। उसने कहा कि वह नाममात्र के लिये हनीप्रीत का पति था जबकि हनीप्रीत हमेशा राम रहीम के साथ रही।
 
गुप्ता ने बताया कि राम रहीम उसे भी अपने पास रखता था और दामाद की तरफ सम्मान दिलवाता था। इस सबके बावजूद हनीप्रीत के साथ राम रहीम का खेल बदस्तूर जारी रहा और वह हमेशा उसी के साथ रहती थी। 
 
उन्होंने ने बताया कि यात्रा के समय भी राम रहीम ठहरने पर ऐसे होटल का चुनाव करता था, जिस होटल में रुकना हो वहां दोनों कमरे आपस में अंदर से जुड़े हुए हों। दिखाने को तो ये कमरे अलग-अलग नजर आते थे और दुनिया की नजर में यह रहे कि दोनों विभिन्न कमरों में रहते हैं, लेकिन रात को तस्वीर अलग रहती थी और हनीप्रीत राम रहीम के कमरे में चली जाती थी।
 
गुप्ता ने कहा कि इतना सब होने के बावजूद राम रहीम हमेशा यही कहता था कि हनीप्रीत उसकी बेटी है और उसकी सेवा कर रही है। उसने कहा कि मेरी आंखे तब खुलीं, जब मैंने दोनों को एक बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
 
उन्होंने कहा कि जब मैंने अपनी आंखों से ये सारा नजारा देख लिया तो इसका विरोध करना शुरू किया। इसके बाद राम रहीम ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। यहीं नहीं मेरे परिजनों के विरुद्ध दहेज का मामला भी दर्ज कराया गया और मुझे जेल भी जाना पड़ा। जेल में भी मुझ पर हमला हुआ।
 
गुप्ता उसने यह भी आरोप लगाया कि यह सब खेल राम रहीम ने ही कराए। उसने कहा कि वह अपनी जान का जोखिम उठाकर ये बातें कह रहा है। उसने हनीप्रीत से 2014 में माफी मांगी तब जाकर उसके खिलाफ सारे मुकदमे वापस लिए गए। संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक बार गुप्ता अपनी बात कहते-कहते काफी भावुक भी हो गए। (वार्ता)

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख