1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Government will announce CDS

आज हो सकता है देश के पहले CDS का ऐलान, सरकार ने बदला नियम, अधिकतम उम्र 65 वर्ष, बिपिन रावत रेस में सबसे आगे

Bipin Rawat
नई दिल्ली। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के नाम की घोषणा आज सोमवार को हो सकती है। नए सीडीएस को 31 दिसंबर को पदभार ग्रहण करना है। रक्षा मंत्रालय ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति संबं‍धी नियमों में संशोधन करते हुए सेवा की अधिकतम आयु बढ़ाकर 65 साल कर दी है। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाने की बात कही थी।
सीडीएस फोर स्टार जनरल होगा और वह रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एक नए विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स के सेक्रेटरी के तौर पर काम करेगा और सरकार (राजनीतिक नेतृत्व) को सैन्य मामलों पर सलाह देगा।
सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि सीडीएस सीधे तौर से थलसेना, वायुसेना और नौसेना के कमांड और यूनिट्स को कंट्रोल नहीं करेगा,  लेकिन उसके अंतर्गत सेना के तीनों अंगों के साझा कमांड और डिवीजन होंगे। फिलहाल अंडमान निकोबार कमांड ही ट्राई-सर्विस कमांड है, जो अब सीडीएस के अंतर्गत काम करेगी। इसके अतिरिक्त हाल ही में तीनों सेनाओं के स्पेशल फोर्सेज की ऑपरेशन डिवीजन (आर्मर्ड फोर्सेज स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन) और डिफेंस साइबर एजेंसी सहित स्पेस एजेंसी अब सीडीएस के मातहत काम करेगी।
अगला लेख
वर्ष 2019 की प्रमुख वैश्विक घटनाओं का पुनरावलोकन