सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान ने स्वीकारा, भारतीय सेना ने मार गिराए 2 सैनिक
- उड़ी में पाकिस्तान को भारतीय सेना का करारा जवाब, कई चौकियां उड़ाईं, दर्जनभर पाक सैनिक ढेर
- LOC पर भीषण गोलीबारी, इन चौकियों के लिए चल रही है भारत-पाक में जंग
- क्या भारतीय सेना LOC पार कर POK में घुसी, जानिए वायरल खबर का सच...
- भारतीय सेना का करारा जवाब, पाक सेना का ब्रिगेड हेडर्क्वाटर उड़ाया
जनरल बिपिन रावत ने बताया, कैसा होना चाहिए लीडर
नई दिल्ली। इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भड़की हिंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि समाज में हिंसा भड़काना लीडरशिप नहीं है।
जनरल रावत ने कहा कि कुछ लोग यूनिवर्सिटी में हिंसा भड़का रहे हैं। हिंसा फैलाने वालों के चेतावनी देते हुए रावत ने देशवासियों को आगाह किया कि आप भीड़ में भी लीडर देखेंगे। जो लोग हथियार उठाकर हिंसा फैला रहे हैं, उन्हें लीडर नहीं कहा जा सकता।
सेना प्रमुख ने कहा कि लीडर वो है जिनकी आपको जरूरत है, जो आपकी परवाह करते हैं। समाज को गलत दिशा में ले जाने वाले लीडर नहीं हो सकते।
उल्लेखनीय है कि जनरल रावत इस माह की 31 तरीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसी भी चर्चा है कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) नियुक्त किया जा सकता है। CDS तीनों सेनाओं का प्रमुख होगा साथ ही सरकार और सैन्य बलों के बीच समन्वय का काम करेगा।
