1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Government should ban UK flights-Kejriwal

केजरीवाल ने कहा- UK से आने वाली फ्लाइट्‍स रोके सरकार

Delhi CM Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सरकार से यूके (UK) की सभी उड़ानों पर रोक लगाने की मांग की है। 
 
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब ब्रिटेन में कोरोनावायरस (Coronavirus) का नया स्ट्रेन सामने आया है। ब्रिटेन में नए स्ट्रेन से काफी हलचल मची हुई है और वह सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस स्ट्रेन को देखते हुए भारत को यूके की सभी उड़ानों पर रोक लगाने की मांग की है। 
 
उल्लेखनीय है कि यूरोप के सभी देशों से ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। हालांकि भारत की तरफ से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। 
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। भारत सरकार को यूके की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए।
अगला लेख
चुनिंदा देशों के बीच नहीं हो सकती वैश्विक विकास पर चर्चा : मोदी