• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. fresh Petrol Diesel Prices for June 14, 2024
Last Updated : शुक्रवार, 14 जून 2024 (11:29 IST)

Petrol Diesel Prices: तेल कं‍पनियों ने जारी किए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जानें क्या हैं नई कीमतें

Petrol Diesel Prices: तेल कं‍पनियों ने जारी किए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जानें क्या हैं नई कीमतें - fresh Petrol Diesel Prices for June 14, 2024
Petrol-Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज 14 जून को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और भाव पूर्व यथावत बरकरार हैं। बीती मार्च महीने में कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2-2 रुपए प्रति लीटर घटाई थीं लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं घटाया गया है।

 
देश प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.32, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Live : कुवैत से भारत पहुंचे 45 भारतीयों के शव, बिल्डिंग में आग लगने से गई थी जान