dharma sangrah
✕

पूर्व सांसदों को 7 दिन का अल्टीमेटम, बंगले खाली करो वरना सुविधाएं छीन लेंगे

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2019 (22:58 IST)
नई दिल्ली। 200 से ज्यादा पूर्व लोकसभा सांसदों ने अब तक आधिकारिक आवास खाली नहीं किए हैं। इन सांसदों के बंगले का बिजली, पानी और गैस कनेक्शन 3 दिन में काट दिए जाने की संभावना है। ये सांसद 16वीं लोकसभा में निर्वाचित हुए थे। नई 17वीं लोकसभा के गठन के करीब 3 महीने बाद भी उन्होंने बंगले खाली नहीं किए।
 
समाचारों के अनुसार सीआर पाटिल की अध्यक्षता में सोमवार को लोकसभा की आवास समिति की बैठक हुई। इसने पूर्व सांसदों को निर्देश दिए कि वे 7 दिन के अंदर अपने आधिकारिक आवास खाली कर लें। लोकसभा भंग होते ही 1 महीने में बंगला खाली करने का नियम है।
 
केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश पर 25 मई को 16वीं लोकसभा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर भंग कर दी थी। इन पूर्व सांसदों ने चूंकि लुटियंस दिल्ली स्थित आधिकारिक बंगले खाली नहीं किए, इस वजह से लोकसभा के लिए चुनकर आए नए सांसदों को अस्थायी तौर पर दूसरे घरों में रहना पड़ रहा है।
(सांकेतिक चित्र)

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख