sundarkand

मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई 30 मिनट की बातचीत, उठाया आतंकवाद का मुद्दा

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2019 (22:10 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लगातार भारत विरोधी बयानों के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर 30 मिनट तक बातचीत हुई। इस बातचीत में आतंकवाद का मुद्दा प्रमुख था। मोदी ने साफ किया कि पाकिस्तान द्वारा हिंसा भड़काने वाली भाषा शांति के अनुकूल नहीं है।
 
सनद रहे कि जबसे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किया है, तब से ही पाकिस्तान की तरफ से लगातार जहर उगला जा रहा है और कश्मीरियों को भड़काए जाने वाले बयान सामने आ रहे हैं। इसमें इमरान से लेकर पाकिस्तान का मीडिया भी शामिल है।
 
मोदी ने आतंकवाद एवं हिंसामुक्त माहौल बनाने और सीमापार से आतंकवाद पर रोक लगाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कुछ नेताओं द्वारा भारत के विरुद्ध हिंसा के लिए भड़काना शांति के अनुकूल नहीं है।
मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बातचीत सौहार्दपूर्ण तरीके से बेहद सकारात्मक और गर्मजोशी से भरपूर रही। मोदी ने अपनी बातचीत में गरीबी, अशिक्षा और बीमारी से लड़ने में इस मार्ग पर चलने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सहयोग करने की भारत की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
 
मोदी ने अफगानिस्तान की आजादी के 100 पूरे होने के अवसर का स्मरण करते हुए भारत की एकजुट, सुरक्षित, लोकतांत्रिक और वास्तव में स्वतंत्र अफगानिस्तान के लिए काम करने की लंबी और अटूट प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति से हुई बातचीच में मोदी ने उम्मीद जताई कि भारत के वाणिज्य मंत्री और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि आपसी लाभ के लिए द्विपक्षीय व्यापार संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए शीघ्र ही बैठक करेंगे।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख