1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Former Ambassador Taranjit Singh Sandhu joins BJP

पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू BJP में हुए शामिल, अमृतसर से ठोंकेंगे चुनावी ताल

संधू ने मोदी, शाह और नड्डा का माना आभार

Taranjit Singh Sandhu
Taranjit Singh Sandhu joins BJP : अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। ऐसी संभावना है कि भाजपा उन्हें पंजाब के अमृतसर (Amritsar) से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। वे पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
 
संधू ने मोदी, शाह और नड्डा का आभार माना : भाजपा में शामिल होते हुए संधू ने भारत-अमेरिका संबंधों की प्रगति के बारे में बात की और कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग जैसे कई क्षेत्रों में विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को उनकी राजनीतिक पारी के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह विकास उनके गृहनगर अमृतसर तक भी पहुंचना चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Haryana Cabinet Expansion : हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार का कैबिनेट विस्तार, पढ़िए कौन-कौन बना मंत्री