नई दिल्ली। दक्षिणी राजस्थान और इससे सटे भागों के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तथा एक चक्रवाती सिस्टम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों के पास पहले की तरह सक्रिय है। उत्तर-पूर्वी बिहार और इससे सटे भागों के ऊपर भी एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। मध्यभारत में विदर्भ और इससे सटे भागों के पास विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है।
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। एक-दो स्थानों पर इन भागों में मध्यम बौछारें भी दर्ज की गई हैं। इस समयांतराल में कोहरे का असर उत्तर भारत के मैदानी भागों और गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर देखा गया।
घने कोहरे से रेल, सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी कई जगहों घना कोहरा छाया रहा।
अगले 24 घंटों के मौसम का
पूर्वानुमान
: अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वालों इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यत: साफ रहेगा।
पूर्वानुमान
: अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वालों इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यत: साफ रहेगा।
पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में बर्फीली हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा जिससे इन भागों के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है।Delhi: A layer of fog continues to engulf the national capital. People light a fire to keep themselves warm as the temperature drops. Visuals from Sarai Kale Khan.
— ANI (@ANI) January 20, 2021
Current temperature in the city is 9.8 degree Celsius, as per India Meteorological Department (IMD). pic.twitter.com/TWcgNnvWvT