शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fit India Movement Narendra Modi National Sports Day
Written By
Last Updated : गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (10:23 IST)

National Sports Day पर लोगों को फिट बनाएंगे PM मोदी, करेंगे Fit India Movement की शुरुआत

National Sports Day पर लोगों को फिट बनाएंगे PM मोदी, करेंगे Fit India Movement की शुरुआत - Fit India Movement Narendra Modi National Sports Day
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज National Sports Day लोगों को सेहतमंद रहने की मुहीम Fit India Movement की शुरुआत करेंगे। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस फिट इंडिया आंदोलन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करना है। देश में हर वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। Fit India Movement में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ में देश को संबोधित करते हुए कहा था कि आप सभी को याद होगा कि 29 अगस्त को ‘राष्ट्र खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हम देशभर में ‘फिट इंडिया आंदोलन’ करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि खुद को तंदुरुस्त रखना है। देश को फिट बनाना है।
मोदी ने कहा था कि हर एक के लिए बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सब के लिए यह बड़ा रोचक अभियान होगा और ये आपका अपना होगा। मैं खुद उस दिन विस्तार से विषय पर बात करूंगा और आपको जोड़े बिना रहने वाला नहीं हूं, क्योंकि आपको मैं फिट देखना चाहता हूं। आपको तंदुरुस्त रहने के लिए जागरूक बनाना चाहता हूं। उन्होंने कहा था कि फिट इंडिया के लिए देश के लिए हम मिलकर कुछ लक्ष्य भी निर्धारित करें।
 
अभियान पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अतिरिक्त मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे मंत्रालय आपसी समन्वय से काम करेंगे।