dharma sangrah
✕

आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, PM Modi लेंगे शपथ, कई मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष

Updated: सोमवार, 24 जून 2024 (08:18 IST)
18वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। नए सत्र के साथ ही आज पीएम नरेंद्र मोदी सहित नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ दिलाई जाएगी। सत्र में विपक्ष सरकार को घेरेने की कोशिश करेगा। ऐसे में पहला सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव, NEET-UG और UGC-NET में पेपर लीक के आरोपों पर चर्चा करने की मांग करेगा। साथ ही प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर विवाद के मुद्दे पर विपक्ष एनडीए सरकार को संसद सत्र में घेर सकता है।

प्रोटेम स्पीकर पीएम मोदी को दिलाएंगे शपथ : सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाएंगी। इसके बाद महताब लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित करेंगे।

मंत्रिपरिषद भी लेगा शपथ : प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेने के बाद उनकी मंत्रिपरिषद भी शपथ लेगी। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों के पैनल को शपथ दिलाएंगे, जो 26 जून को अध्यक्ष के चुनाव तक सदन की कार्यवाही चलाने में उनकी सहायता करेंगे। कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस), टी आर बालू (DMK), राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते (BJP) और सुदीप बंद्योपाध्याय (TMC) को लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने में महताब की सहायता के लिए राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया गया है।

क्या है INDIA गठबंधन की नाराजगी : हालांकि, सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए इंडिया गठबंधन के सांसद स्पीकर की कुर्सी के पास नहीं बैठेंगे। कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की पार्टियां इस बात से नाराज हैं कि परंपरा को तोड़कर 8 बार के कांग्रेस सांसद के सुरेश की जगह 7 बार के बीजेपी सांसद भ्रातृहरि मेहताब को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। 
Edited By Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

अगला लेख