• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. firing by Pakistan in Noshera sector on LoC
Written By
Last Modified: जम्मू , मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (12:40 IST)

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी फिर शुरू

Pakistan
जम्मू। पाकिस्तान ने संक्षिप्त विराम के बाद फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर आज भारी गोलीबारी शुरू कर दी।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर के बाबा खोरी इलाके में आज सुबह करीब साढ़े दस बजे बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की। भारतीय सुरक्षाबलों ने भी ऐसे ही हथियारों से पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया।
 
सूत्रों ने बताया कि अब भी गोलीबारी हो रही है। अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
इस बीच सीमा पर रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई और वे अपने-अपने घरों में बंद हो गए। सोमवार को  जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाकर की गई पाकिस्तानी की गोलीबारी में करीब 50 मवेशी भी मारे गए थे। (वार्ता)   
ये भी पढ़ें
उत्तरी दिल्ली में विस्फोट, एक की मौत