Hanuman Chalisa
✕

मुंबई : परेल में 16 मंजिल के क्रिस्टल टॉवर में लगी आग, 4 की मौत, 16 घायल

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (16:01 IST)
मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक पॉश आवासीय टॉवर की 12वीं मंजिल पर बुधवार सुबह आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए।


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिन्दमाता सिनेमा के पास स्थित 17 मंजिला क्रिस्टल टॉवर की अलग-अलग मंजिलों से दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अब ‘कूलिंग ऑपरेशन’ चल रहा है।

मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पीएस रहांगदले ने बताया कि टॉवर की 12वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह आठ बजकर बत्तीस मिनट पर मिली। आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर फंस गए।

स्थानीय नगर निकाय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, धुंए की वजह से कम से कम 20 लोग बीमार हो गए। उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल हुए अन्य 16 लोगों में छह महिलाएं हैं। सभी का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
निकाय के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान बबलू शेख (36) और शुभदा शेलके (62) के रूप में हुई है। दमकल विभाग नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार धुंआ भवन की सीढ़ियों पर फैल गया। एहतियात के तौर पर लिफ्ट का प्रयोग नहीं किया गया। भवन के भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग ने विशेष सीढ़ियों का प्रयोग किया।

उन्होंने कहा कि अभी और लोगों के भवन के भीतर फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि दस दमकल गाड़ियां, पानी के चार टैंकर, मुंबई पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण जांच के बाद पता चलेगा।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख