Hanuman Chalisa
✕

पूजा खेडकर के खिलाफ FIR, UPSC ने दिया कारण बताओ नोटिस

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (15:18 IST)
Pooja Khedkar: UPSC ने धोखाधड़ी करके सिविल सेवा परीक्षा में बैठने के अवसर प्राप्त करने के आरोप में ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। ALSO READ: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां हिरासत में, जमीन विवाद में किसान को दिखाई थी बंदूक
 
यूपीएससी ने पूजा खेडकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा कि उनकी उम्मीदवारी को रद्द क्यों नहीं किया जाए। पूजा पर आरोप है कि उसने नाम बदलकर परीक्षा दी थी। यहां तक कि अपने माता पिता का नाम भी गलत बताया था।
 
यूपीएससी ने पूजा खेडकर को नोटिस जारी कर पूछा कि भविष्य में उनके परीक्षाएं देने / उनके चयन पर रोक क्यों न लगाई जाए? ALSO READ: IAS पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोकी, वापस बुलाने के आदेश जारी, फर्जी सर्टिफिकेट की होगी जांच
 
गौरतलब है कि तमाम तरह की हेरफेर सामने आने के बाद और कई खुलासे होने के बाद IAS पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है। पूजा को महाराष्ट्र के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम से बाहर निकाला गया, उन्हें तुरंत वापस मसूरी बुलाया गया है।
 
पूजा खेडकर ने अगस्त 2022 में पुणे जिले के पिंपरी के एक अस्पताल से आंशिक 'लोकोमोटर विकलांगता' प्रमाण पत्र हासिल किया। खेडकर ने इससे पहले साल 2018 और 2021 में अहमदनगर जिला सिविल अस्पताल द्वारा प्रदान किए गए 2 प्रमाण पत्र यूपीएससी को बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी के तहत पेश किए थे। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख